स्पा सैंटर पर पुलिस की Raid, मची अफरा-तफरी, देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Dec, 2025 12:28 AM

police raid on a spa center leads to stampede

मोहाली में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ढकोली के पीर मुछल्ला इलाके में स्थित ए-वन लग्जरी स्पा सेंटर में की गई, जहां स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल...

मोहाली: मोहाली में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ढकोली के पीर मुछल्ला इलाके में स्थित ए-वन लग्जरी स्पा सेंटर में की गई, जहां स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की रेड से मौके पर हड़कंप मच गया।

दरअसल पुलिस को लंबे समय से उक्त स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों और 3 युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। रेड के समय स्पा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग अपना मुंह छिपाते नजर आए, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके से काबू कर लिया।

हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं, स्पा सेंटर का मालिक कौन है और यह अवैध धंधा कब से चल रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसके तार किसी बड़े रैकेट से तो नहीं जुड़े हुए हैं। स्पा सेंटर को लेकर पहले भी संदेह जताया जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई से सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे ठिकानों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!