Punjab के डिपो होल्डरों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2024 11:18 AM

big news for depot holders of punjab read

पंजाब के राशन डिपो धारकों के लिए बड़ी खबर है।

चंडीगढ़: पंजाब के राशन डिपो धारकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार ने डिपो होल्डरों के हितों को ध्यान में रखते हुए 8 साल बाद गेहूं वितरण पर डिपो होल्डरों की मार्जिन मनी दोगुनी कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि 2016 में यह मार्जिन मनी 50 रुपए प्रति क्विंटल थी, जिसे अब बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल, 2024 से लागू कर दी गई है। इसके तहत 38.43 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 

मंत्री ने कहा कि इससे राज्य के 14,400 राशन डिपो धारकों को फायदा होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी डिपो होल्डर के पास 200 राशन कार्ड/800 लाभार्थी जुड़े हुए हैं और प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह 5 किलो गेहूं दिया जाता है, तो पहले उसे लगभग 2,000 रुपए की मार्जिन मनी मिलती थी, लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद  प्रति माह 3,600 रुपए तक मार्जिन मनी मिलेगी। इसके साथ ही नए राशन डिपो खोलने के बारे में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब में 9792 नए राशन डिपो खोले जाने हैं। इनमें से 8,040 Rग्रामीण इलाकों में और 1,742 शहरी इलाकों में खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए राशन डिपो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!