वकीलों का बड़ा फैसला, बेअदबी के आरोपी का कोई नहीं लड़ेगा केस

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Oct, 2020 12:53 PM

big decision of lawyers no one will fight case of disgrace accused

ऐसे में ज़िला फतेहगढ़ साहब की बॉर एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के वकीलों ने एक साथ संकल्प पास करते हुए ऐलान किया है कि...

फतेहगढ़ साहब (जगदेव): शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहब के 2 गांवों तरखान माजरा और जल्ला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं ने पूरी सिख कौम को हिला कर रख दिया है। ऐसे में ज़िला फतेहगढ़ साहब की बॉर एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के वकीलों ने एक साथ संकल्प पास करते हुए ऐलान किया है कि कोई भी वकील बेअदबी के आरोपी का केस नहीं लड़ेगा और न ही किसी बाहर के वकील को यह केस अपने हाथ में लेने दिया जाएगा।

बता दें कि बीते दिन गांव में एक ही व्यक्ति की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद गांव वासियों ने जी. टी. रोड पर जाम लगा कर आरोपी खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। हालांकि पुलिस ने मौके से पकड़े आरोपी सहजवीर सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में है और पुलिस की तरफ से इसकी गहराई के साथ पड़ताल की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!