Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2026 01:12 PM

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने पार्लियामेंट के बजट सेशन में शामिल होने के लिए फाइल की गई उनकी पैरोल एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है। अमृतपाल सिंह के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि वह खडूर साहिब से चुने हुए सांसद हैं और वह पार्लियामेंट में अपने इलाके की मांगों और समस्याओं को सरकार के सामने उठाना चाहते हैं। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस पटीशन का विरोध किया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से पेश वकीलों ने दलील दी कि अमृतपाल सिंह पर NSA लगाया गया है। हाई कोर्ट ने सरकार की दलीलों से सहमत होते हुए पैरोल की मांग खारिज कर दी।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने साफ कर दिया था कि अमृतपाल सिंह को पैरोल देने का मामला पूरी तरह से पंजाब सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। अमृतपाल सिंह पहले भी पैरोल के लिए कई पटीशन दायर कर चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी एप्लीकेशन खारिज कर दी गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here