पीठ पर गड़ा चाकू लेकर 15 किमी दूर अस्पताल पहुंचा युवक, मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने निकाला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Sep, 2020 12:04 PM

attack on young man with knife news

सुनील ने बताया कि वह बेल्डिंग का काम करता है।

जुगियाल(स्माइल): बीती देर रात गांव त्रेहटी में 2 युवकों की आपस में हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने तेजधार चाकू स दूसरे युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

जानकारी के अनुसार गांव त्रेहटी निवासी सुनील कुमार उर्फ काका (20) का उसी गांव के युवक अर्जुन उर्फ मन्नू (19) से देर रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी अर्जुन ने तेजधार चाकू लेकर उस पर कई वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गया। 

आखिरी वार इतना घातक था कि चाकू बाहर निकल ही नहीं पाया। देर रात घायल को पहले आर.एस.डी. और उसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी पीठ में घुसा चाकू देखकर स्टाफ में हड़कम्प मच गया और उन्होंने तुरंत उसे इलाज के लिए अमृतसर रैफर कर दिया जिसके पश्चात घायल को उसके परिजन निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार घायल सुनील कुमार गांव में ही एक बैल्डिंग की दुकान पर काम करता है, उसका बड़ा भाई ट्रैक्टर आदि चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। लोगों ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। शाहपुरकंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!