जालंधर के इस इलाके में पार्षद के पति पर हमला, गरमाया माहौल

Edited By Kalash,Updated: 20 Dec, 2025 05:39 PM

attack on councilor husband

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले को लेकर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया।

जालंधर : वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले को लेकर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार  मृतक युवक के पिता पर पार्षद रूपा भगत के पति सुदेश भगत पर हमला करने के आरोप हैं। इसे लेकर जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर मामले की जांच शुरू की।   

पार्षद पति सुदेश भगत ने कहा कि मृतक युवक के परिवार द्वारा धरने के दौरान हमला करने की धमकी दी गई थी जिसके बाद आज उन पर हलमा किया गया। उनका कहना है कि यह घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है जिसमें हमलावर हथियार लेकर भागता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक के पिता वरिदंर कुमार व उसके परिवार से उन्हें जान का खतरा है।   

वहीं जिस परिवार पर आरोप लगे हैं कि उनका कहना है कि उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लड़का-लड़की की शादी तय हुई थी। बाद में विवाद के बाद उन्होंने एक दूसरे को ब्लॉक कर दिया था और फिर युवक ने सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद मामला गर्मा गया था और पुलिस को शिकायत दी गई थी।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!