Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2022 01:24 PM

शहर में पुलिस कर्मी द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया
अमृतसर (जशन): थाना छेरहटा के अंतर्गत आते क्षेत्र जापानी मिल निवासी पी.सी.आर. पुलिसकर्मी ए.एस.आई. जसवंत सिंह द्वारा खुद को सिर पर गोली मारने का मामला सामने आया है। पता चला है कि गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह ने डिप्रेशन में आकर खुद को गोली मारी है। पत्नी की मौत के बाद विगत तीन माह से डिप्रेशन में चल रहा था। बताया जा रहा है कि विगत तीन माह पहले उसकी पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। उसी के कारण वो लगातार ही डिप्रेशन में चल रहा था। उसके सहयोगी पुलिसकर्मियों का कहना है कि वो रविवार को सुबह को थाने से घर खाना खाने के लिए गया था और उसने गुरुद्वारा साहब में भी माथा टेका था। इसके बाद जब वह थाने पर लौटा तो उसने अपनी कारबाइन से खुद को सिर पर गोली मार ली। पुलिस कर्मी ने बताया कि जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी तो वो तुरंत ही उस ओर भागे, जहां पर यह ए.एस.आई. जसवंत सिंह खून से सना पड़ा था। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थित अभी काफी गंभीर है। अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच चुके हैं और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here