लौंगोवाल स्कूल वैन हादसाः मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख देने का ऐलान

Edited By Mohit,Updated: 15 Feb, 2020 06:24 PM

announcement to give 5 5 lakh to the families of the deceased

लौंगोवाल में स्कूल वैन में आग लगने के कारण जिंदा जले चार बच्चों की घटना पर शिक्षा मंत्री...........

संगरूरः लौंगोवाल में स्कूल वैन में आग लगने के कारण जिंदा जले चार बच्चों की घटना पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दुख प्रगट किया है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने मृतकों के पारिवारिक सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सिंगला ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट सहित अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही।

PunjabKesari

गौरतलब है कि लौंगोवाल में एक स्कूल वैन में उस वक्त आग लग गई जब वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब यह हादसा हुआ उस दौरान वैन में लगभग 12 बच्चे सवार थे। जिनमें से 4 बच्चों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बच्चों को गांव वालों ने बाहर निकाला। मरने वाले चार बच्चों में से दो एक ही परिवार के थे।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!