अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कई पूर्व मंत्री और विधायक

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2022 11:33 AM

amit shah visit chandigarh today

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में 3 घंटे रहेंगे।

चंडीगढ़/होशियारपुर (रमनजीत, जैन): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में 3 घंटे रहेंगे। 

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय सैक्टर-37ए चंडीगढ़ में पहुंचेंगे और सायं 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे। वहीं रात 8 बजे सुनील जाखड़ के पंचकूला स्थित आवास पर पहुचेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 

शाह के दौर में अनेक विपक्षी पूर्व मंत्रियों व विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रो के अनुसार जिला बठिंडा, अमृतसर व होशियारपुर से संबंधित कांगे्रस व शिरोमणि अकाली दल से संबंधित नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!