Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2026 03:27 PM

चंडीगढ़ में ड्रग्स के धंधे को खत्म करने के लिए अब पुलिस और प्रशासन की सीधी जवाबदेही तय कर दी गई है।
चंडीगढ़ (शीना): चंडीगढ़ में ड्रग्स के धंधे को खत्म करने के लिए अब पुलिस और प्रशासन की सीधी जवाबदेही तय कर दी गई है। पंजाब के गवर्नर और UT प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर को ड्रग-फ्री बनाने के लिए 30 सितंबर तक की डेडलाइन तय की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डेडलाइन के बाद किसी भी इलाके में ड्रग्स बिकते हुए पाए गए तो संबंधित थाने के SHO और फील्ड स्टाफ के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एक्शन लिया जाएगा। सेक्टर-37 के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित एक फंक्शन में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे कटारिया ने कहा कि ड्रग स्मगलिंग जैसा गैर-कानूनी धंधा अधिकारियों की मिलीभगत के बिना लंबे समय तक नहीं चल सकता। इसलिए स्मगलर्स और अधिकारियों के बीच किसी भी तरह का नेक्सस तोड़ना सरकार की मेन प्रायोरिटी है।
स्मगलर्स पर सीक्रेट टीमें रखेंगी नजर
गवर्नर ने कहा कि ड्रग स्मगलर्स की एक्टिविटीज पर नजर रखने के लिए सीक्रेट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी इंडिपेंडेंट टीमें भी फील्ड में काम करेंगी, जो तस्करों के साथ-साथ लापरवाह या मिलीभगत करने वाले अधिकारियों की परफॉर्मेंस पर भी नजर रखेंगी। कटारिया ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जुड़ना होगा। जो युवा नशे से दूर हो रहे हैं, उन्हें उनकी काबिलियत के हिसाब से खेल और नौकरी के मौके देकर मेनस्ट्रीम से जोड़ा जाएगा। प्रशासक ने कहा कि लोगों की दिक्कतों को हल करने के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। लोगों की शिकायतें सुनने और उन्हें हल करने के लिए हर बुधवार को 'जनता दरबार' लगाया जाएगा। उन्होंने चंडीगढ़ को एजुकेशन और स्पोर्ट्स का बड़ा सेंटर बनाने की भी बात कही। फंक्शन के दौरान मेडिकल, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
प्रशासक के ऑर्डर के बाद ड्रग तस्करों पर पुलिस की सख्ती
चंडीगढ़ (भूषण): 'वॉर ऑन ड्रग्स' कैंपेन के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। पंजाब के गवर्नर और UT एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों के अनुसार, नशे के धंधे पर शिकंजा कसने और पुलिस-पब्लिक का सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत सेक्टर-56 में पुलिस-पब्लिक मीटिंग कर नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया गया। मीटिंग का नेतृत्व DSP धीरज कुमार ने किया। इस मौके पर थाना-39 के SHO जेपी सिंह और पुलिस पोस्ट 55-56 के इंचार्ज कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। मोहाली जिले से सटे सेक्टर-56 में नशे की समस्या को लेकर लोगों में चिंता है। मीटिंग के दौरान इलाके में नशे की बिक्री और बाहर से नशा खरीदने आने वाले लोगों से जुड़े मुद्दे पुलिस के ध्यान में लाए गए। लोकल लेवल पर नशे के खिलाफ शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साफ कर दिया कि नशा बेचने वालों को अब किसी भी कीमत पर कोई राहत नहीं मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here