फ्री पेट्रोल के कूपनों के नाम पर Fraud, खबर पढ़ चौंक जाएंगे आप

Edited By Kamini,Updated: 05 Sep, 2026 01:00 PM

fraud in free petrol coupons

पेट्रोल के लंगर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पेट्रोल के लंगर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सेक्टर-7 स्थित सिद्धू पेट्रोल पंप पर 2500 रुपए, 1000 रुपए  और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इसके बाद इन तीनों राशि वाले कूपनों को बंद कर दिया गया है। अब पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही स्वीकार किए जाएंगे।

PunjabKesari

पंप संचालकों को कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग की ओर से बांटे जा रहे कूपनों और पेट्रोल पंप पर इस्तेमाल होने वाले कूपनों के कागज में अंतर नजर आया। बताया गया कि राजा दी किंग की ओर से दिए गए कूपन मोटे कागज पर छपे थे, जबकि पंप पर इस्तेमाल होने वाले कूपन हल्के कागज के थे। इसके बाद शक होने पर पंप संचालकों ने कारोबारी से संपर्क किया। मामले की सूचना मिलते ही राजा दी किंग खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कूपनों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि 2500 रुपए, 1000 रुपए और 500 रुपए की राशि वाले कूपन किसी ने नकली तरीके से छापे थे।

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद राजा दी किंग ने पेट्रोल पंप संचालकों को फिलहाल सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि नकली कूपन बनाने वालों ने 300 रुपए वाले कूपन की नकल नहीं की थी। इसलिए फिलहाल यही कूपन पेट्रोल पंपों पर चल रहे हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में कारोबारी की ओर से 500-500 के नोटों का लंगर भी लगाया जा चुका है। अब फ्री पेट्रोल के लिए बांटे गए कूपनों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!