जी.एस.टी. विभाग की कार्रवाई, जालंधर के इस Telecom शोरूम पर की Raid

Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2022 07:52 PM

action of gst department raid on this telecom showroom in jalandhar

जालंधर शहर के डॉल्फिन होटल पास मोबाइल मार्कीट में 2 दुकानों पर जी.एस.टी. विभाग टीम द्वारा रेड करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जालंधर: जालंधर शहर के डॉल्फिन होटल पास मोबाइल मार्कीट में 2 दुकानों पर जी.एस.टी. विभाग टीम द्वारा रेड करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने के बाद आज जी.एस.टी. विभाग की टीम ने शहर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 2 दुकानों कन्हैया टेलीकॉम और अभि मोबाइल हाऊस का सारा रिकार्ड  टीम द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। यह दोनों दुकानदार बिजनैस तो कर रहे है लेकिन टैक्स नहीं भर रहे। इसी कारण जी.एस.टी. विभाग मोबाइल की दुकानों पर दबिश की।  

छापेमारी दौरान मोबाइल की दोनों दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर से लेकर सेल तक सारा रिकार्ड चेक किए जा रहे है। इस दौरान न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। यह रेड टेक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। 
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!