Big success: Bank को लूटने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद हुआ ये सामान

Edited By Kamini,Updated: 18 Jan, 2023 02:45 PM

accused of robbing the bank arrested these items recovered

: जांलधर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोटक महिन्द्रा बैंक को लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जालंधर (सोनू): जांलधर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोटक महिन्द्रा बैंक को लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को काबू कर उनसे लूटे गए 9 लाख रुपए में से 3 लाख 90 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही लुटेरों के पास से एक लैपटॉप, एक पिस्तौल और 4 तारीख को अमृतसर से लूटी हुई सफेद रंग की कार आई-10 नाइस स्पोर्ट्स बरामद हुई है। 

आपको बता दें होशियारपुर रोड पर स्थित गांव हजारा के पास 11 जनवरी को लुटेरों ने कोटक महिन्द्रा बैंक से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान लुटेरे 9 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई  जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!