Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 11:24 PM

फिरोजपुर की एक महिला डॉक्टर ने समराला (लुधियाना) के एक युवक पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का कहना है कि 2022 में स्नैपचैट पर हुई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे व्हाट्सएप तक पहुंची और फिर मुलाकातों में बदल गई।
लुधियाना : फिरोजपुर की एक महिला डॉक्टर ने समराला (लुधियाना) के एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का कहना है कि 2022 में स्नैपचैट पर हुई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे व्हाट्सएप तक पहुंची और फिर मुलाकातों में बदल गई। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को 2022 से जानती है, जब उसने उसे स्नैपचैट पर फ्रैंड रिक्वैस्ट भेजी थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वे दोनों स्नैपचैट और वॉट्सएप पर बात करने लगे। दिसंबर में कश्मीर यात्रा के दौरान दोनों के बीच संपर्क और बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने अमृतसर में मिलने के लिए बुलाया। डॉक्टर का आरोप है कि वहां उसे धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया गया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें ली गईं।
पीड़िता का कहना है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से दबाव में रखा गया और शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसे आरोपी के घर बुलाया गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद डॉक्टर के परिजन आरोपी के घर पहुंचे, जहां कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर आरोपी युवक सहित उसके माता-पिता के खिलाफ रेप समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।