Punjab : दीवाली से पहले इस जिले में जबरदस्त धमाका! कई घरों की छतें उड़ीं, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2025 10:01 PM

a massive explosion rocked this punjab district on diwali

पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डैस्क : पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

जानकारी अऩुसार फिरोजपुर जिले में ब्लास्ट होने की सूचना है, जिसमें कई घरों की छतें उड़ गई हैं। घटना गांव कड़मा की बताई जा रही हैं, जहां पर एक घर में भारी मात्रा में रखी पोटास को आग लग गई है, जिस कारण घर में जबरदस्त विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई तथा कई घरों की छतें उड़ जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की छानबीन जारी है। ब्लास्ट इतनी जोरदार से हुआ कि आसपास स्थित कई घरों की छत्तें तक उड़ गईं। घटना में दुकानदार पति-पत्नी दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से झुलसी हुई पत्नी को फिरोज़पुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घटना का जायज़ा लेने के लिए थाना ममदोट की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। जोरदार धमाके के बाद आसपास के लोगों मे ंदहशत जरूर पाई जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!