पंजाब विधानसभा सत्र से लौट रहे विधायक के साथ बड़ा हादसा, जानें क्या बने हालात

Edited By Kamini,Updated: 16 Jul, 2025 11:42 AM

a major accident happened with the mla

पंजाब विधानसभा से लौट रहे विधायक और उसके परिवार के साथ बड़ी हादसा हो गया।

फिरोजपुर : पंजाब विधानसभा से लौट रहे विधायक और उसके परिवार के साथ बड़ी हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से विधायक दलबीर गोल्डी कंबोज की गाड़ी का फिरोजपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में वह और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। दरअसल, पंजाब विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद गोल्डी कंबोज अपने परिवार के साथ जलालाबाद लौट रहे थे।

इसी बीच, सड़क पर जमा बारिश के पानी के कारण उनकी गाड़ी अचानक फंस गई और ब्रेक फेल हो गए। उनकी गाड़ी आगे चल रही एक पायलट गाड़ी से टकरा गई, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। फिलहाल, गोल्डी कंबोज और उनका परिवार बाल-बाल बच गया और सभी सुरक्षित हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!