दिवाली वाली रात पिता की तस्वीर सामने रखकर 42 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 15 Nov, 2020 06:10 PM

42 year old man commits suicide

दिवाली वाली रात को खन्ना के गांव भादला नीचा के एक 42 वर्षीय व्यक्ति संतोख सिंह उर्फ................

खन्ना (विपन बीजा): दिवाली वाली रात को खन्ना के गांव भादला नीचा के एक 42 वर्षीय व्यक्ति संतोख सिंह उर्फ सोखा ने अपनी बारां बारो की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी अनुसार मृतक संतोख सिंह पर पंजाब के अलग-अलग जिलों के अलावा बाहरी राज्यों में कई केस दर्ज थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

गांव निवासी और सरपंच रघबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संतोख सिंह उर्फ सुक्खा अपनी माता के साथ दिवाली मनाकर अपने कमरे में सोने चला गया। आज सुबह जब उसका नौकर उसको चाय देने के लिए गया तो उसने देखा संतोख सिंह मृतक हालत में अपने सोफे पर गिरा पड़ा था। उसने अपने सामने अपने पिता की तस्वीर भी रखी हुई थी। नौकर द्वारा इसकी सूचना संतोख सिंह की माता सुरिंदर कौर को दी गई और उसने गांव वासियों को बताया और पुलिस को जानकारी दी। 

इस संबंधी थाना सदर खन्ना के एस.एच.ओ. हेमंत कुमार के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि संतोख सिंह अपराधिक किस्म का व्यक्ति था, इस पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई केस दर्ज थे। बीती रात संतोख सिंह ने अपनी बारां बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंधी उसकी माता सुरिंदर कौर के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। पुलिस पार्टी द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!