चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात हंगामा, दो छात्राओं के लापता होने की खबर से मचा बवाल

Edited By Kalash,Updated: 26 Sep, 2026 12:31 PM

chitkara university students protest

दो छात्राओं के कथित तौर पर लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली जिसके बाद संख्या में छात्र प्रदर्शन करने लगे।

पटियाला: चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात खूब हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार दो छात्राओं के कथित तौर पर लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली जिसके बाद संख्या में छात्र प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद माहौल गर्मा गया और मामले सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। 

प्रदर्शनकारियों द्वारा छात्राओं के कथित तौर पर लापता होने के मामले की स्थिति को यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा स्पष्ट करने की मांग की गई। इसके साथ ही उन्होंने कैंपस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांच की भी मांग की। वहीं मौके पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लापता होने या मौत की खबर अफवाह है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!