Edited By Kamini,Updated: 15 Aug, 2022 04:18 PM

जिला अमृतसर दिहाती की अपराध शाखा ने एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान 3 कुख्यात हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अमृतसर (संजीव): जिला अमृतसर दिहाती की अपराध शाखा ने एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान 3 कुख्यात हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरजीत सिंह और कुलवंत सिंह और दीप सिंह कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पाकिस्तान से 1.8 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने फिलहाल तीनों तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के निर्देश पर पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here