Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2026 11:31 AM

पंजाब के लुधियाना में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गश्त के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिन 1 मार्च 2026 को सब-इंस्पेक्टर ममता मिहनास अपनी टीम के साथ इलाके में नियमित गश्त कर रही थीं। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की होंडा एक्टिवा पर नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध को रोक लिया।
तलाशी लेने पर शुरुआत में आरोपी के पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ और आगे की जांच में पुलिस ने अतिरिक्त 80 किलो गांजा और बरामद किया। इस तरह कुल 1 क्विंटल 5 किलो गांजा पुलिस के कब्जे में आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीला माल कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here