बेटे की शादी के 20 दिन बाद महिला ने आशिक संग की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 05 Apr, 2021 11:11 AM

20 days after the wedding of the son the shameful act of the lady lover

बेटे की शादी के 20 दिन बाद 48 वर्षीय महिला दिल्ली के रहने वाले अपने आशिक के साथ घर से सोना और नकदी लेकर भाग गई।

लुधियाना(ऋषि): बेटे की शादी के 20 दिन बाद 48 वर्षीय महिला दिल्ली के रहने वाले अपने आशिक के साथ घर से सोना और नकदी लेकर भाग गई। फरार होते समय प्रयुक्त की गई स्विफ्ट कार पड़ोस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। फुटेज खंगालने पर सामने आया नंबर भी पुलिस की जांच में जाली निकला। फिलहाल पुलिस ने धारा-346 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एक बड़े अधिकारी की पत्नी है, जिसने 20 दिन पहले ही अपने बेटे की शादी की है और उसकी 22 साल की बेटी भी है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी व्हाट्सएप पर दिल्ली के एक युवक से बात करती थी। गत 30 मार्च को वह घर के पास धार्मिक प्रोग्राम में जाने के बहाने निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। जब घर के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि वह स्विफ्ट कार में काफी सामान लेकर गई है। जांच दौरान दिल्ली के शिव विहार के रहने वाले युवक का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!