Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jan, 2022 10:34 PM
एक तरफ जहां आज लोग लोहड़ी की खुशियां मना रहे हैं, वहीं अमरीका में दो पंजाबी नौजवानों की सड़क हादसे में मौत होने की दुखदायक खबर सामने आई है। यह दोनों नौजवान हलका भुलत्थ के रहने वाले हैं। हादसा बीती शाम भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे हुआ है।
भुलत्थ (रजिन्दर भट्टी) : एक तरफ जहां आज लोग लोहड़ी की खुशियां मना रहे हैं, वहीं अमरीका में दो पंजाबी नौजवानों की सड़क हादसे में मौत होने की दुखदायक खबर सामने आई है। यह दोनों नौजवान हलका भुलत्थ के रहने वाले हैं। हादसा बीती शाम भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक यह दोनों नौजवान सुखजीत सिंह पुत्र नरिन्दर सिंह चीमा और बलजिन्दर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी एक ही कार में जा रहे थे कि रास्तो में कार सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसो में दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सविन्दर सिंह ने बताया कि उसके भाई नरिन्दर सिंह चीमा का पुत्र सुखजीत सिंह (30) 2010 में अमरीका गया था, जहां दो साल बाद उसका विवाह हो गया। अब उसका करीब 9 साल का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि सुखजीत सिंह ने 17-18 जनवरी को 12 सालों बाद पंजाब में अपने घर आना था परन्तु बीते कल पता लगा कि कार का हादसाग्रस्त होने के कारण सुखजीत की मौत हो गई है। वहीं मृतक नौजवान बलजिन्दर सिंह उम्र 24 साल पुत्र परमजीत सिंह के मामा सुखपाल सिंह गुड्डू निवासी रामगढ़ ने बताया कि बलजिन्दर सिंह करीब 5 साल पहले अच्छे भविष्य की तलाश में अमरीका गया था, जो वहां ट्राला चलाता था परन्तु बीते कल सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her