13 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, देख हर आंख हुई नम

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2021 10:55 AM

13 year old son offered martyr to father

लाइन ऑफ कंट्रोल वटालिक सैक्टर (लेह) में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जगराओं निवासी 42 वर्षीय 22 पंजाब रैजीमैंट के नायब सूबेदार परविन्द्र सिंह का शव

जगराओं (भंडारी): लाइन ऑफ कंट्रोल वटालिक सैक्टर (लेह) में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जगराओं निवासी 42 वर्षीय 22 पंजाब रैजीमैंट के नायब सूबेदार परविन्द्र सिंह का शव आज रात्रि लगभग 8.30 बजे उनके निवास स्थान रायकोट रोड पर स्थित गांधी मोहल्ला में पहुंचा। इस दौरान फौज के जवान व अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

फौज के जवानों की एक टुकड़ी ने शहीद परविन्द्र सिंह को सलामी भेंट की, शहीद की पत्नी कुलविन्द्र कौर को फौज के जवानों ने तिरंगा भेंट किया तथा परिवार के सदस्यों से संवेदना प्रकट की। बाद में सैन्य सम्मान के साथ रायकोट रोड पर स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया। शहीद के शव को मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र 13 वर्षीय सिमरजीत सिंह ने दी। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में शहर निवासी, गण्यमान्यों के अतिरिक्त पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जगराओं की विधायक सर्बजीत कौर मानूके, इंका नेता पुरुषोत्तम खलीफा, वार्ड के पार्षद रमेश सहोता, पूर्व विधायक कलेर, एस.डी.एम. नरिन्द्र सिंह धालीवाल, पुलिस अधिकारी, शहीद का परिवार व रिश्तेदार आदि उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!