अस्पताल के लिए स्थानीय निकाय विभाग की 12 कनाल जमीन निशुल्क दी

Edited By Mohit,Updated: 06 Oct, 2019 06:21 PM

12 kanal of local bodies department given free of cost for hospital

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने मोगा जिले के दूने गांव में 50 बिस्तरों का अस्पताल और...........

चंडीगढ़ः पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने मोगा जिले के दूने गांव में 50 बिस्तरों का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर बनाने हेतु निकाय विभाग की 12 कनाल जमीन स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क प्रदान की है। 

स्थानीय निकाय विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला राज्य के पिछड़े इलाके को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के मद्देनजर लिया गया है। दूने गांव में अस्पताल के लिए जीटी रोड के साथ लगती जमीन निशुल्क दी जाएगी। इसमें पांच कनाल में 50 बिस्तरों का आयुष हस्पताल शेष सात कनाल में टॉमा सैंटर बनाने का प्रस्ताव है। प्रवक्ता के अनुसार मोगा के विधायक हरजोत कंवल ने मोहिंद्रा से मुलाकात कर इलाके में अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर अत्यावश्यकता को देखते हुए जमीन मुहैया कराने का अनुरोध किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!