छतबीड़ जू के रेंज अफसर समेत 12 कर्मचारियों को कोरोना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Dec, 2020 10:12 AM

12 employees of chhatbir zoo becomes corona positive

कोरोना के चलते 8 माह से बंद और 10 दिसम्बर को खोले गए छतबीड़ जू में एक रेंज अफसर समेत 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए ग

जीरकपुर(गुरप्रीत सिंह): कोरोना के चलते 8 माह से बंद और 10 दिसम्बर को खोले गए छतबीड़ जू में एक रेंज अफसर समेत 12 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस पर घरों में क्वारंटाइन किया गया है। 

सैलानियों के लिए खोले गए जू में पहले दिन 900 से अधिक सैलानी पहुंचे थे व बाद में यह तादाद बढ़ती गई। पंजाब सरकार ने रूटीन में छतबीड़ के कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट करवाया। 3 फेज के तहत 300 कर्मचारियों में से 210 कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट किया गया। पहले फेज में 5 व दूसरे फेज में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरे फेज की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

जू के फील्ड डायरैक्टर डॉ. एम. सुधागर ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। 2 कर्मचारी चिड़ियाघर कॉलोनी के निवासी हैं, उनको उनके घरों में ही रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!