बग्गा मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने लिया एक्शन, मांगी रिपोर्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2022 10:43 PM

minorities commission took action in bagga case

भाजपा नेता तजिंद्र सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के समय उन्हें पगड़ी न बांधने दिए जाने के मामले पर अब केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग हरकत में आ गया है।

चंडीगढ़ : भाजपा नेता तजिंद्र सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के समय उन्हें पगड़ी न बांधने दिए जाने के मामले पर अब केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग हरकत में आ गया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को नोटिस जारी करके एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। आयोग का कहना है कि इस मामले में बग्गा के धार्मिक अधिकारों का हनन हुआ है। शुक्रवार को पंजाब पुलिस की एक टीम बग्गा के घर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गई थी और इस दौरान बग्गा के पिता के साथ टीम की बहस भी हुई। 

बाद में बग्गा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी के समय उन्हें पगड़ी तक नहीं पहनने दी और उन्हें धार्मिक अधिकारों का हनन हुआ है। इस मामले में मोहाली की कोर्ट ने बग्गा के खिलाफ अरैस्ट वारंट जारी कर दिया है, जबकि अब इस मामले में पंजाब के मुख्य सचिव को एक हफ्ते के अंदर अल्प संख्यक आयोग को जवाब दायर करना पड़ेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!