माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 10 की मौत
Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2023 10:17 AM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए।
पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अमृतसर से श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच जब बस जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास पहुंची तो बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राईवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए।
वहीं मौके पर बी.एस.एफ. जवानों और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहत कार्य चलाया गया है, जो बस में से यात्रियों को बाहर निकाल रहे है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Related Story

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार अलकनंदा में गिरी, 3 की मौत, 4 लापता

बुलंदशहर में कोहराम: गुरुवार को हादसों ने छीनीं 8 जिंदगियां, दर्शन करने जा रहे दोस्तों से लेकर...

प्रयागराज में डिवाइडर फांदकर कार से टकराई अनियंत्रित बस, माता-पिता समेत 3 की दर्दनाक मौत... CM योगी...

UP में रूह कंपाने वाला हादसा: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर पलटा बेकाबू...

लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही निजी बस पलटी: एक की मौत, 30 अन्य घायल

तेरहवीं का बचा हुआ खाना बना काल: Mathura की गौशाला में 10 गायों की दर्दनाक मौत, 20 की बिगड़ी हालत

UP में दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट: एक्सप्रेस-वे पर पलटी AC बस, दरोगा समेत 6 की मौत, 21 घायल; सीएम...

'पुलिस बुला लो, पर घर नहीं छोड़ूंगी", 10 सर्कुलर रोड खाली करने के अल्टीमेटम पर राबड़ी देवी की दोटूक

10 जून को PM मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड, पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी छोड़ देंगे पीछे

जीजा गया था दुबई, भाई ने शादीशुदा बहन से 10 महीने तक किया दुष्कर्म; वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल