Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Nov, 2021 02:49 PM

मंगलवार सुबह 11 बजते ही दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने पहले फील्ड गंज में धावा बोला......
लुधियाना(सुरिंद्र सन्नी): लुधियाना में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम द्वारा शहर में चलाई जा रही कब्जा हटाओ मुहिम लगातार जारी है। मंगलवार सुबह 11 बजते ही दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने पहले फील्ड गंज में धावा बोला और लोगों द्वारा अवैध किए गए कब्जों को हटाया गया है। इसके साथ ही जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान सजा रखा था या तिरपाल इत्यादि लगाई थी उन्हें भी हटा दिया गया है। इसके बाद टीम ब्राउन रोड और शाहपुर रोड पर गई जहां से दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को हटा कर सामान जब्त किया गया है। नगर निगम की तरफ से टीम की अगुवाई सुपरिडेंट संजीव उप्पल और चरणजीत सिंह ने की जबकि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जोन इंचार्ज नरिंद्र सिंह और दीपक शर्मा मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here