Edited By Kalash,Updated: 04 Dec, 2021 09:47 AM

थाना स्लैम टाबरी की पुलिस ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले संबंधी मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सैलून का काम करती है।
लुधियाना (अनिल): थाना स्लैम टाबरी की पुलिस ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले संबंधी मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सैलून का काम करती है। काम ज्यादा होने के कारण उसने दूसरी जगह काम करने के लिए एक लड़की के साथ संपर्क किया। उक्त लड़की ने उसे एक व्यक्ति का नंबर दिया, जिसके बाद उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो फोन पर जगमोहन सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी मनजीत ने बात की। जगमोहन ने कहा कि उसे अपने दफ्तर में रिसेप्शन के लिए लड़की की जरूरत है, जिस पर उक्त लड़की ने काम करने के लिए हां कर दी। इसके बाद जगमोहन सिंह 1 दिसंबर को दफ्तर दिखाने के बहाने लड़की को अपनी कार में मलेरकोटला पैलेस के पास के लिए ले गया। वहां उसका कोई दफ्तर नहीं था। वह लड़की को अपने दोस्त मनजीत सिंह के घर ले गया जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली वस्तु डाल कर पिला दी।
यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता हरिंदर सोनी ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर कांग्रेस सरकार को दी चेतावनी
इसके बाद जगमोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब लड़की को होश आया तो उसने बाथरूम में जा कर अपनी बहन को फोन किया। जब तक उसकी बहन मौके पर पहुंची तो जगमोहन अपनी कार लेकर फरार हो चुका था। इसके बाद पीडित लड़की ने इस संबंधी शिकायत स्लैम टाबरी पुलिस को की। थाना प्रमुख ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी जगमोहन सिंह को उसकी कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here