Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2026 03:09 PM

कनाडा में पंजाबी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया गया है।
पंजाब डेस्क : कनाडा में पंजाबी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार जबरन वसूली और फिरौती गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब के युवक की फोटो जारी की है। आरोप है कि करीब 2 साल पहले कनाडा गया 20 वर्ष का प्रभजोत सिंह नामक युवक फिरौती मांगने के मामले में शामिल था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था।
कनाडा पुलिस का कहना है कि सरे सहित कई अन्य इलाकों में जबरन वसूली और फिरौती मांगने की घटनाए बढ़ रही है। इस संबंध में कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला था कि प्रभजोत सिंह इन मामलों में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और बाद में उसे डिपोर्ट कर दिया गया। वहीं अब उसकी फोटो जारी कर लोगों से अपील की जा रही है कि अगर लोगों को उक्त युवक के बारे में जानकारी है तो वह बताएं ताकि मामले की जांच की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here