पठानकोट: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे लाखों, जालंधर के 2 लोगों पर FIR

Edited By Kamini,Updated: 29 Apr, 2026 12:41 PM

cheated out of lakhs of rupees under the pretext of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

पठानकोट : विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट से सामने आया है, जहां लाखों की ठगी करने पर 2 लोगों को नामजद किया गया है। इस संबंध में पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दी है कि विदेश भेजने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई है।

साइप्रस नौकरी दिलाने का झांसा

पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि 2 व्यक्तियों ने 6.50 लाख रुपए लेकर उसे साइप्रस भेजा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे किसी भी काम पर नहीं लगाया गया। आरोपियों ने पहले उसे अपने साथी के पास साइप्रस भेजने का भरोसा दिया, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद न तो नौकरी दिलवाई और न ही कोई सहायता की, जिससे उसके साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात हुआ। पीड़ित ने पुलिस बताया कि, दोनों आरोपियों ने मिलीभगत करके उसे साइप्रस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और बदले में उससे 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद उसे साइप्रस में अपने एक साथी पास भेज दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वहां कोई मदद न मिलने पर वापस लौटना पड़ा।

2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बयान के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 2 में जालंधर निवासी प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!