मजीठिया का दावा : केंद्रीय एजैंसी ने पंजाब विजीलैंस ऑफिस पर की छापेमारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 May, 2026 12:51 AM

majithia claims central agency raids punjab vigilance office

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर केंद्रीय एजैंसी की पंजाब विजीलैंस ऑफिस पर छापेमारी का दावा किया है।

जालंधर (अर्चना, संदीप): शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर केंद्रीय एजैंसी की पंजाब विजीलैंस ऑफिस पर छापेमारी का दावा किया है।

मजीठिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एक कथित रिश्वत डील की जांच चल रही है। उन्होंने लिखा कि सूत्रों से पता चला है कि एक फाइव स्टार होटल को लेकर कथित डील हुई थी। इस संबंध में जल्द ही और सनसनीखेज डिटेल्स शेयर की जाएंगी। खबर प्रैस में जाने तक मजीठिया के दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।

इस पोस्ट के बाद सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजैंसी सी.बी.आई. ने देर रात सैक्टर-68 ​स्थित विजीलैंस कार्यालय में रेड की और अढाई घंटे की जांच के बाद कार्यालय से कुछ रिकार्ड कब्जे में लेकर निकली गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!