मोगा में दिल दहला देने वाला हादसा! मोटरसाइकिल और टिप्पर को लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 12:54 PM

moga kotkapura bypass

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर घटे दिल दहला देने वाले हादसे में एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

मोगा : मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर घटे दिल दहला देने वाले हादसे में एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाघापुराना की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार की सामने से आ रहे टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल टिप्पर के नीचे घुस गया और अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस आग ने टिप्पर को चपेट में ले लिया और मोटरसाइकिल सवार युवक झुलस गया।

घटना  की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद आग में झुलसे मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!