महिला का कत्ल कर शव खेतों में दबाने का मामला, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Edited By Kalash,Updated: 21 Apr, 2022 01:43 PM

women murder in shahkot

स्थानीय थाने की पुलिस ने श्मशान घाट में बने कमरे में रहने वाले बाबा को एक महिला का कत्ल कर उसका शव खेतों में दबाने के मामले में गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. शाहकोट जसबिंदर सिंह

शाहकोट (अर्शदीप, त्रेहन): स्थानीय थाने की पुलिस ने श्मशान घाट में बने कमरे में रहने वाले बाबा को एक महिला का कत्ल कर उसका शव खेतों में दबाने के मामले में गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. शाहकोट जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना शाहकोट की पुलिस को 6 फरवरी को मैंबर पंचायत परमजीत कौर ने शिकायत दी थी कि इलाके में एस.सी. बिरादरी के शमशानघाट के कमरे में काफी समय से निर्मल सिंह बाबा निवासी गांव गांधरा रहता है। तकरीबन 10 दिन पहले निर्मल बाबा एक महिला को शमशानघाट ले कर आया, जो बीमार लग रही थी।

यह भी पढ़ें : राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने प्रोडक्शन वारंट किया जारी

जब वह उक्त महिला का हाल-चाल पूछने पहुंची। वहां न तो निर्मल बाबा और न ही उक्त महिला थी। जांच के दौरान पता चला कि निर्मल सिंह बाबा ने उस महिला का कत्ल कर शव छप्पड़ के किनारे पड़ी रेत में दबा दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने निर्मल सिंह बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!