Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2026 06:16 PM

मोगा-लुधियाना के मध्य पड़ते रेलवे स्टेशन अजीतवाल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मृ़त्यु होने का पता चला है।
मोगा (आजाद) : मोगा-लुधियाना के मध्य पड़ते रेलवे स्टेशन अजीतवाल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मृ़त्यु होने का पता चला है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस चौकी की प्रभारी मैडम नरेश कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह और अन्य पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे और जांच कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि हमें जानकारी मिली कि जब महिला रेलगाड़ी से नीचे उतर रही थी, तो अचानक वो नीचे जा गिरी और ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि शव को पहचान हेतू सिविल अस्पताल मोगा में 72 घंटे के लिए रखा गया है। पहचान होने या 72 घंटे बीतने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।