पति ने खेली खून की होलीः मोबाइल चार्जर की लीड से पत्नी को मारा, 2 साल पहले हुई थी Love Marriage

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2021 10:47 AM

woman killed by her husband in ludhiana after 2 years of love marriage

सिविल सिटी इलाके में होली की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब सुबह रंगों की होली के बाद पति ने शराब के नशे में खून की होली खेल डाली।

लुधियाना: सिविल सिटी इलाके में होली की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब सुबह रंगों की होली के बाद पति ने शराब के नशे में खून की होली खेल डाली। नशे में अंधे हुए पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल चार्जर से पत्नी का गला घोंट दिया और तब तक घोंंटता रहा, जब तक वह मर नहीं गई।

PunjabKesari

वारदात के बाद वह अपने एक साल के बेटे को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया, साथ ही कमरे में बैठे उसके भाई और अन्य रिश्तेदार भी घटना के बाद फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पड़ोसी महिला कमरे में गई तो फर्श पर लाश देखकर शोर मचाया। इसके बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। ए.डी.सी.पी. (3) समीर वर्मा, ए.सी.पी. (वैस्ट) गुरप्रीत सिंह और थाना हैबोवाल एवं चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला लक्ष्मी (22) मूल रुप से यू.पी. के जिला कानपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने लाश के गले में लिपटी मोबाइल चार्जर की वायर कब्जे में ले ली है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी हरि राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी अपने पति हरि राम और एक साल के बेटे के साथ सिविल सिटी स्थित दुर्गा माता मन्दिर वाली गली में किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक पुलिस मुलाजिम है जोकि खुद पुलिस लाइन में रहता है, जबकि मकान किराए पर चढ़ाया हुआ है। नीचे दूसरा परिवार है व लक्ष्मी पहली मंजिल पर बने कमरे में रहती थी। साथ वाले कमरे में उसका जेठ और देवर रहते हैं। दोपहर करीब 2 बजे हरि राम अपने भाइयों और अन्य रिश्तेदारों के साथ भाई के कमरे में शराब पी रहा था। वहां कुल 5 लोग बैठे हुए थे। हरि राम कुछ देर के लिए उठकर अपने कमरे में गया जहां उसकी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। हरि ने लक्ष्मी से मारपीट की और मोबाइल चार्जर की वायर से उसका गला घोंट दिया।

2 साल पहले हुई थी लव-मैरिज, अक्सर होता था झगड़ा
मृतक
 लक्ष्मी की मां कांता देवी ने बताया कि उसकी बेटी की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी। हरि राम सिविल सिटी स्थित हौजरी में सिलाई का काम करता है, मगर वह शराब और जुआ खेलने का आदी है, इसलिए पति-पत्नी की अक्सर बहस होती थी। लक्ष्मी, अपने पति की शराब पीने की लत से काफी दुखी थी, क्योंकि हरि अक्सर शराब के नशे में लक्ष्मी से मारपीट करता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!