Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2026 12:32 PM

संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
पंजाब डेस्क : संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने मशहूर घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ के चलते पहचान बना चुके बाबा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की। अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी यानी कि दूसरी पत्नी को लेकर बड़ी खुलासे किए हैं, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
लव मैरिज करने वाले बाबा ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए बताया कि वह बेहद सुंदर और फिट हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की मासिक आय करीब सवा 2 लाख रुपए है। बाबा के अनुसार, उनकी पत्नी को किसी तरह की प्रसिद्धि या लाइमलाइट की इच्छा नहीं है और वह सादगी भरा जीवन पसंद करती हैं। बाबा ने यह भी बताया कि पत्नी की तस्वीर साझा करने को लेकर पहले विवाद हो चुका है, जिसके बाद उन्होंने निजी जीवन को अधिक गोपनीय रखने का फैसला किया। उनका कहना है कि रिश्ते में ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है और दोनों एक-दूसरे से कोई बात नहीं छिपाते। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी इतनी खूबसूरत है कि चाहें तो उसे मिस यूनिवर्स बना दें, लेकिन वह कैमरे से दूरी बनाए रखती हैं। यहां तक कि वह पारिवारिक समारोहों और शादियों में भी जाने से बचती हैं, ताकि कोई उनकी तस्वीर न ले सके।

पिछले पॉडकास्ट को लेकर बाबा गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी से बहस हो गई थी। उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि वह इंटरव्यू करें। पिछले पॉडकास्ट के दौरान जब उनकी पत्नी का फोन आया तो उन्होंने लाइव ही फोन उठा लिया और उनसे सभी को ‘सत श्री अकाल’ कहने को कहा। उनकी पत्नी ने ‘सत श्री अकाल’ कह दिया, जिसके बाद यह बात चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोई भी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है। एक बार जब उन्होंने संकेत देने के लिए फोटो साझा की थी तो उसमें भी चेहरा इमोजी से ढक दिया था। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि बाबा अपनी पत्नी को दिखावे के लिए पेश कर रहे हैं। बाबा के अनुसार, इस टिप्पणी से उनकी पत्नी आहत हुई थीं।
बाबा ने अपनी पत्नी की पेशेवर सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मासिक आय करीब सवा 2दो लाख रुपये है। साथ ही उन्होंने पत्नी की फिटनेस और सुंदरता की भी सराहना की। उनका कहना है कि उनकी पत्नी बेहद फिट हैं और जिम में भारी वजन उठाती हैं। वह 300 किलो की लेग प्रेस लगाती है व 85-85 किलो बेल्ट लगाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी पत्नी को प्रसिद्धि या प्रचार में कोई रुचि नहीं है और वह निजी जीवन को ही प्राथमिकता देती हैं।
शादी से पहले बताया सारा सच
बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर एक बार फिर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले अपनी पत्नी के सामने अपनी जिंदगी से जुड़ी हर सच्चाई रखी। उन्होंने स्पष्ट बताया कि वह उम्र में उनसे बड़े हैं, पहले उनका तलाक हो चुका है, उनके दांत नकली हैं और वह अफीम का सेवन करते हैं। बाबा का कहना है कि रिश्ते तभी मजबूत रहते हैं जब उनमें पारदर्शिता हो। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अपनी कमियां छिपाते हैं, जिससे आगे चलकर रिश्तों में दरार आती है। उनके मुताबिक, उनका वैवाहिक संबंध सच और विश्वास की नींव पर खड़ा है।
औरत को सम्मान और स्वतंत्रता जरूरी
बाबा ने विवाह और रिश्तों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में अलग-अलग तरह के रिश्तों का अनुभव किया है। उनके अनुसार, किसी भी महिला को सम्मान और आजादी मिलना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि जब पति अपनी पत्नी को इज्जत और स्वतंत्रता देता है, तो वह भी परिवार की प्रतिष्ठा बनाए रखती है। अत्यधिक बंदिशें रिश्तों में तनाव बढ़ाती हैं। बाबा का कहना है कि संबंधों में संतुलन, भरोसा और आपसी समझ ही सबसे अहम तत्व हैं।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here