लोकल बस से उतरते वक्त टायर के नीचे आई महिला, दर्दनाक हादसे में गई जान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Sep, 2020 10:50 AM

woman came under the tire of a local bus died in a tragic accident

मृतका की पहचान किशोर नगर की रहने वाली नीतू (19) साल के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में परिवार वालों ने बताया कि नीतू...

लुधियाना (ऋषि): थाना डिविजन नंबर -7 के इलाका वर्धमान चौंक के पास जिस बस से लड़की उतरी, उसी के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में से पोस्टमार्टम करवा कर परिवार हवाले कर दी।

मृतका की पहचान किशोर नगर की रहने वाली नीतू (19) साल के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में परिवार वालों ने बताया कि नीतू एक फैक्ट्री में काम करती थी और रोज़मर्रा की तरह फैक्ट्री पे जाने के लिए बस में आती-जाती थी। गुरूवार रात को छुट्टी होने के बाद जब लगभग 8 बजे वर्धमान चौंक के पास बस से उतरी तो चालक ने एकदम बस चला दी, जिस कारण बस के टायर नीचे आने साथ उसने दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!