Edited By Kalash,Updated: 28 Feb, 2026 03:18 PM

मोगा-बरनाला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मोगा (कशिश सिंगला): मोगा-बरनाला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान अनीश कुमार गोयल के रूप में हुई है, जो बधनी कलां हलके के गांव मीनियां में पटवारी के पद पर तैनात थे। हादसा तब हुआ जब वह शुक्रवार देर रात मोगा के पास एक समारोह में शामिल होने के बाद अपनी आई10 कार से बरनाला लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार जब उनकी कार निहाल सिंह वाला के पास पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे एक साइनबोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
मोगा के सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए कानूनगो अमनदीप सिंह ने बताया कि हादसा देर रात हुआ और शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here