Punjab: युवक की मौ/त मामले में बड़ा Action, इंस्पेक्टर समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2026 04:57 PM

case filed against 5 including inspector

मोगा जिले में 20 वर्षीय नौजवान की फ्लोर मिल में मौत मामले के तुल पकड़ने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पंजाब डेस्क : मोगा जिले में 20 वर्षीय नौजवान की फ्लोर मिल में मौत मामले के तुल पकड़ने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मानसा जिले के मृतक ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह के पिता के बयानो पर पनग्रेन के इंस्पेक्टर सहित 5 पर मामला दर्ज किया है। इनमें पनग्रेन के इंस्पेक्टर, मुनिम, फैक्ट्री मालिक सहित 3 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। 

इस मामले में पीड़ित परिवार ने फ्लोर मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। बता दें कि, मृतक गुरजंट सिंह निवासी गांव दलेल सिंह वाला ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पौषण करता था। वह सरकारी गोदामों से गेहूं उठाने काम करता था। परिवार वालों प्रदर्शन करके आरोप लगाए कि अधिकारियों ने मिलीभगत करते गेहूं को गांवों के बजाय मानसा की एक फैक्ट्री में उतार दिया। इस दरान  ट्रैक्टर के नीचे गिरने से गुरजंटकी दर्दनाक मौत हो गई। इसे हादसा बताया जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला है। परिवार वालों द्वारा इस मामले में निष्पक्ष मामले की मांग की थी। परिवार वालों ने चेतावनी दी है कि, जब तक उनके बेटे के इंसाफ नहीं मिलता तब तक वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!