तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली 22 साल के युवक की जान, CCTV में कैद हुआ भयानक मंजर

Edited By Kalash,Updated: 19 Feb, 2026 11:43 AM

scorpio hit man death

मोगा जिले के गांव धल्लेके में एक बहुत ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक 22 साल के नौजवान की जान ले ली।

मोगा (कशिश सिंगला): मोगा जिले के गांव धल्लेके में एक बहुत ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक बेकाबू तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक 22 साल के नौजवान की जान ले ली। यह पूरी घटना गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि मौत कैसे अचानक दस्तक देती है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार रात को हुआ, जब एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी गांव की एक तंग गली में बने एक घर में बनी किराने की दुकान से टकराई और पलट गई।

उस समय गांव का 22 साल का नौजवान जिसकी पहचान सुख के रूप में हुई है दुकान से सामान ले रहा था। गाड़ी की टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर गंभीर रूप से घायल सुख को बचाने की पूरी कोशिश की पर अफसोस की उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद धल्लेके गांव में मातम और सहम का माहौल बना हुआ है। गांववालों ने गहरी चिंता जताई है और सवाल उठाए हैं कि अगर गांवों की तंग गलियों में इस तरह लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाई जाएंगी, तो किसी की जान कैसे सुरक्षित रह सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!