हथियारों से लैस युवकों ने DJ ऑपरेटर पर किया जानलेवा हमला, वारदात का Video Viral

Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2026 10:15 AM

deadly attack on dj operator

हथियारबंद नौजवानों द्वारा डी.जे. ऑपरेटर से मारपीट का मामला सामने आया है।

मोगा: हथियारबंद नौजवानों द्वारा डी.जे. ऑपरेटर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिले के मसीतां रोड, कोटईसे खां की है जहां एक डीजे ऑपरेटर पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हमले में घायल हुए डीजे ऑपरेटर संदीप सिंह उर्फ सनी निवासी कोटईसे खां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के प्रभारी जनक राज ने बताया कि पीड़ित संदीप सिंह से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई है। मामले की जांच हवलदार यादविन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह के बयान के आधार पर छिन्द्र सिंह (निवासी गांव दातेवाल), किन्द्र सिंह (निवासी कोटईसे खां) तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी हवलदार यादविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक बयान में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि छिन्द्र सिंह ने किसी शक के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!