मोगा-जालंधर मेन रोड पर हादसा, प्रवासी मजदूर की मौ'त, पुलिस जांच जारी

Edited By Urmila,Updated: 17 Feb, 2026 12:02 PM

accident on moga jalandhar main road

मोगा-जालंधर मेन रोड पर फतेहगढ़ कोरोटाणा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।

मोगा (कशिश सिंगला) : मोगा-जालंधर मेन रोड पर फतेहगढ़ कोरोटाणा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव मिमलना का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार इलाके में एक भट्टे पर काम करता था। जब वह फतेहगढ़ कोरोटाणा के पास मेन रोड पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समाज सेवा सोसायटी की सहायता से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!