अमृतसर में महिला की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुए आरोपी

Edited By Vaneet,Updated: 13 Nov, 2019 06:10 PM

woman brutally murdered in amritsar accused in cctv

अमृतसर के कोट खालसा इलाके के अधीन पड़ते आजाद नगर में एक महिला का बेरहमी के साथ कत्ल किए जाने ...

अमृतसर(सुमित): अमृतसर के कोट खालसा इलाके के अधीन पड़ते आजाद नगर में एक महिला का बेरहमी के साथ कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक मृतका बलजीत कौर का पति सी.आर.पी.एफ. में बड़े पद पर तैनात है और वह पति के साथ विवाद के कारण अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी।

woman  murder

जानकारी मुताबिक दो लोग महिला के घर आए थे, जिसके बाद बलजीत कौर की लाश घर में पड़ी मिली। इस घटना के बाद एक सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दो लोग बलजीत कौर के घर में दाखिल होते देखे जा रहे हैं परन्तु घर में किसी तरह की चोरी नहीं हुई, जबकि बलजीत कौर का कत्ल गला घोट कर किया गया है। दूसरी तरफ परिवार ने बलजीत कौर के कत्ल के लिए किसी पर भी शक नहीं जताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस कत्ल कांड की अलग-अलग पहलुाओं पर जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!