अमृतसर एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों और संगत के लिए एडवाइजरी जारी

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2026 11:43 AM

amritsar airport passengers advisory

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है

अमृतसर (इन्द्रजीत): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट आज 2 जुलाई 2026 को तड़के सुबह 3 बजे से लेकर रात 10 बजे तक है, वह अपनी फ्लाइट छूटने से कम से कम 5 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें ताकि समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो सकें। 

वहीं एयरपोर्ट परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को अपने वाहन प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए 2 पार्किंग प्वाइंट्स पर ही पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए संगत से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक टू-व्हीलर का इस्तेमाल करें या ग्रुप में आएं। कमिश्नरेट पुलिस ने आश्वासन देते कहा है कि जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!