ब्याज पर दिए पैसे वापस मांगने पर अंधाधुंध फायरिंग, पूरी घटना CCTV में कैद

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 06:06 PM

firing in sahnewal

फाइनेंसर को एक व्यक्ति को ब्याज पर दिए 20 हजार वापिस मांगने उस समय महंगे पड़ गए जब पैसे लेने वाले व्यक्ति ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर फाइनेंसर के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

साहनेवाल (जगरूप): फाइनेंसर को एक व्यक्ति को ब्याज पर दिए 20 हजार वापिस मांगने उस समय महंगे पड़ गए जब पैसे लेने वाले व्यक्ति ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर फाइनेंसर के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे फाइनेंसर के परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे के बाद चौकी ग्यासपुरा के अधीन प्रीतम कॉलोनी में हुई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार फाइनेंसर की मां सरबजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार फाइनेंस का काम करता है। कुछ महीने पहले उनके बेटे ने सागर नाम के युवक को ब्याज पर 20,000 रुपये दिए थे। गत शनिवार देर रात उनके बेटे ने सागर को फोन करके ब्याज पर दिए पैसे मांगे, तो सागर गुस्से में आ गया और उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। यहां उसने अपने एक और दोस्त मनी को भी बुला लिया। मनी के आते ही कथित तौर पर दोनों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सरबजीत कौर के पैर में 6 गोलियां लगीं, सरबजीत कौर के पति, देवर और बेटा भी गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके बाद सागर और मनी धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौकी ग्यासपुरा की पुलिस अस्पताल पहुंची और सरबजीत कौर का बयान दर्ज किया।

पूरी घटना CCTV में कैद 

ब्याज के पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद सागर और मनी नाम के युवकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की पूरी घटना घर के पास स्थित दुकानों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कैसे दो युवक सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है और दोनों हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!