कार में 4 हजार का तेल डलवा कर भागा चालक, पूरी घटना CCTV में कैद

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2026 05:48 PM

driver fled after getting fuel filled in the car

फाजिल्का के गांव ओडीयां से मामला सामने आया है। जहां पर एक कार चालक पेट्रोल पंप पर आया और कार में करीब 4 हजार का तेल डलवा फरार हो गया ।

फाजिल्का (नागपाल) : फाजिल्का के गांव ओडीयां से मामला सामने आया है। जहां पर एक कार चालक पेट्रोल पंप पर आया और कार में करीब 4 हजार का तेल डलवा फरार हो गया । हालांकि ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कार चालक भागता दिखाई दे रहा है जबकि पंप कर्मचारी भी पीछे भागने का प्रयास करता है लेकिन कार चालक तेज रफ्तार से कार भगा ले जाता है । फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को की जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव ओडीयां में एक फिलिंग स्टेशन की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है जिसमें एक कार में सवार युवक पेट्रोल पंप पर आता है और पंप कर्मचारी को चार हजार का तेल डालने के लिए कहा जाता है पंप कर्मचारी विकी ने बताया कि गाड़ी में तेल डालने के बाद कार चालक उसे QR कोड स्कैन करने के लिए मोबाइल देता है । जब वह QR कोड स्कैन कर मोबाइल वापिस लौटा देता है तो उक्त चालक द्वारा गाड़ी भगा ली जाती है। हालांकि वह पीछा करने का प्रयास करता है लेकिन गाड़ी चालक कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया। उसने बताया कि करीब चार हजार का तेल गाड़ी में डाला गया था। घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हुई जिसमें साफ दिखाई देता है कि कैसे कार चालक धोखा देने में कामयाब रहा। उधर फाजिल्का सदर पुलिस के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द हो आरोपी तक पुलिस पहुंचेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!