आंधी बनी काल! पेड़ गिरने से डेयरी संचालक की मौ+त, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2026 04:39 PM

accident

पंजाब में इन दिनों चल रही तेज आंधी और तूफान लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

अबोहर: पंजाब में इन दिनों चल रही तेज आंधी और तूफान लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला अबोहर से सामने आया है, जहां तेज तूफान के दौरान सड़क से गुजर रहे एक डेयरी संचालक पर पेड़ गिर गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अबोहर के कंधवाला रोड निवासी 40 वर्षीय दविंदर कुमार रोजाना की तरह अपने मोटरसाइकिल पर दूध लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दविंदर कुमार अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!