पत्नी ने भाखड़ा नहर लगाई छलांग, बचाने गया पति भी डूबा

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2022 11:37 AM

wife jumped bhakra canal husband also drowned

सब-डिवीजन के गांव फहितपुर निवासी सुखविंदर सिंह (31) पुत्र जग्गा सिंह व उसकी पत्नी किरण कौर

सरदूलगढ़ (चोपड़ा): सब-डिवीजन के गांव फहितपुर निवासी सुखविंदर सिंह (31) पुत्र जग्गा सिंह व उसकी पत्नी किरण कौर (28) के भाखड़ा नहर में डूबने की खबर प्राप्त हुई है। 

इस संबंध में झुनीर थाने के एस.एच.ओ. मैडम करमजीत कौर ने बताया कि किरण कौर ने मामूली परेशानी के कारण घर के पास से गुजरती भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी और उसे बचाने के लिए उसका पति सुखविंदर सिंह भी उसके पीछे नहर में कूद गया। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण दोनो पति-पत्नी नहर में डूब गए, जिनकी गांव वासियों की मदद से तालाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था। इस संबंध में नायब तहसीलदार झुनीर अमरिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं आया और वह इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!