14 वर्षीय लड़की ने खेतों में क्यों फैंका नवजात, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kalash,Updated: 15 Dec, 2021 10:34 AM

why did a 14 year old girl throw a newborn in the fields read the full news

शहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई। इसमें एक 14 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया

लुधियाना (राज,अनिल): शहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई। इसमें एक 14 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया और लोकलाज के डर से बच्ची को खेतों में फैंक दिया जहां बच्ची की मौत हो गई। राहगीर ने नवजात बच्ची का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच में पुलिस ने बच्ची को फैंकने वाली मां को ढूंढ निकाला। लेकिन, बच्ची को पैदा करने वाली नाबालिग लड़की थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की से रेप करने वाले बिहार के आस मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर हंस राज के बयानों पर दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ेंः खैहरा को राहत: हाईकोर्ट ने किया ED की याचिका को खारिज

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि गांव भट्टिया में स्थित वेहड़े में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया और उसे फैंक दिया। बच्ची की मौत हो गई। पुलिस को पता चलने पर उन्होंने जांच कर लड़की को ढूंढ निकाला। तब लड़की से पूछताछ में पता चला कि कुछ महीने पहले उनके वेहड़े में ही अपने भाई के साथ रहने वाले आस मोहम्मद ने उसे बहलाया फुसलाया और उसके साथ रेप किया था। इसके बाद आरोपी आस मोहम्मद लुधियाना छोड़ कर अपने बिहार स्थित अपने गांव चला गया था। पीछे से वह गर्भवती हो गई थी। डरते हुए उसने अपने परिवार को भी नहीं बताया था। मंगलवार को अचानक उसके पेट में दर्द और बाथरूम में उसने बच्ची को जन्म दे दिया। लोकलाज के डर से उसने बच्ची को खेतों में छोड़ दिया था। जहां बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडीकल करवाया जाएगा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!